
नेपाल में तेल का 'झटका', 15 रुपये लीटर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, महीने भर में दूसरी बार बढ़ीं कीमतें
AajTak
वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की महंगाई का असर पड़ोसी देश नेपाल की जनता पर दिखने लगा है. सरकारी आपूर्ति कंपनी ने नई दरें लागू कर दी हैं, जिससे परिवहन और रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत बढ़ने की आशंका है. इस फैसले से आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा.
मिडिल ईस्ट में पिछले एक महीने से जारी युद्ध का असर अब दक्षिण एशिया के देशों पर भी दिखने लगा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण नेपाल में पेट्रोल, डीजल और मिट्टी तेल के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए गए हैं.
नेपाल आयल निगम ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में प्रति लीटर 15 नेपाली रुपये की बढ़ोतरी की है. नई दरें बुधवार आधी रात से लागू कर दी गई हैं.
नई कीमतों के अनुसार, पहले श्रेणी के क्षेत्रों में पेट्रोल की कीमत 184.50 रुपये प्रति लीटर, दूसरी श्रेणी में 186 रुपये और तीसरी श्रेणी में 187 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं डीजल और मिट्टी तेल की कीमत पहले श्रेणी में 164.50 रुपये, दूसरी श्रेणी में 166 रुपये और तीसरी श्रेणी में 167 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है.
यह भी पढ़ें: भारत में रूसी तेल की कीमतों ने तोड़ा रिकॉर्ड! महंगा बेचकर कितना कमा रहे पुतिन
नेपाल आयल निगम ने बताया कि मध्यपूर्व में जारी संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. निगम ने यह भी कहा कि उसे पिछले 15 दिनों में लगभग 5 अरब नेपाली रुपये का नुकसान हुआ है, जिसके कारण कीमतों में बढ़ोतरी करना जरूरी हो गया था.
निगम ने यह भी स्पष्ट किया कि नई कीमतें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त ताजा रेट लिस्ट के आधार पर तय की गई हैं और अभी पूरी तरह स्वचालित मूल्य प्रणाली के अनुसार कीमतें तय करना संभव नहीं हो पाया है.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










