
ट्रंप के चीन जाने की आ गई तारीख, इन अहम मुद्दों पर होनी है बात
AajTak
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि यदि ईरान यह समझने में विफल रहता है कि वह सैन्य रूप से पराजित हो चुका है, तो राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर पहले से भी ज्यादा कड़ा हमला करने के लिए तैयार हैं.
ईरान जंग के बीच बड़ी खबर आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे की तारीख सामने आ गई है. व्हाइट हाउस ने इसे लेकर बयान जारी किया है.
व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप 14 और 15 मई को चीन दौरे पर होंगे. इसके बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी अमेरिका जाएंगे.
अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग के अमेरिकी दौरे पर उनकी मेजबानी करेंगी. व्हाइट हाउस ने कहा कि मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लैविट ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि यदि ईरान यह समझने में विफल रहता है कि वह सैन्य रूप से पराजित हो चुका है, तो राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर पहले से भी ज्यादा कड़ा हमला करने के लिए तैयार हैं.
व्हाइट हाउस ने कहा कि ईरान युद्ध खत्म होने के बाद गैस की कीमतें कम हो जाएंगी. कहा जा रहा है कि ट्रंप के इस चीन दौरे पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत हो सकती है. इनमें अर्थ मिनरल्स डील भी शामिल हो सकती है.
यह पूछे जाने पर कि मई के मध्य में ट्रंप के चीन जाने का क्या यह मतलब है कि ईरान जंग इस समय तक खत्म हो जाएगी? इस पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव लैविट ने कहा कि हमने अनुमान लगाया था कि यह जंग चार से छह हफ्ते तक चलेगी. आप इस तरह से हिसाब लगा सकते हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








