
IPL 2025 Retention Players List: आईपीएल में आज दिवाली पर डबल धमाल... सभी टीमें जारी करेंगी रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट
AajTak
IPL 2025 सीजन से पहले मेगा ऑक्शन होना है. यह नीलामी इसी साल नवंबर के आखिर या दिसंबर के शुरुआत में हो सकती है. मगर उससे पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी को रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट सौंपनी है. इसकी आखिरी तारीख आज (31 अक्टूबर) ही है. रिपोर्ट्स की मानें तो गुजरात टाइटन्स (GT) मोहम्मद शमी को छोड़ सकती है.
IPL 2025 Retention Players List: क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फैन्स को आज (31 अक्टूबर) खुशियां का डबल डोज मिलने वाला है. पहला तो यह है कि आज दीपावली का त्योहार है. दूसरा IPL की सभी 10 फ्रेंचाइजी को अपने रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट जारी करनी है.
बता दें कि IPL 2025 सीजन से पहले मेगा ऑक्शन होना है. यह नीलामी इसी साल नवंबर के आखिर या दिसंबर के शुरुआत में हो सकती है. मगर उससे पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी को रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट सौंपनी है. इसकी आखिरी तारीख आज (31 अक्टूबर) ही है.
शमी और केएल राहुल को लेकर सस्पेंस
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में रिटेंशन को लेकर नए नियम जारी किए हैं. इसके मुताबिक, एक फ्रेंचाइजी ज्यादा से ज्यादा 6 खिलाड़ी ही रिटेन कर सकती है. यदि कोई टीम 6 से कम खिलाड़ियों को रिटेन करती है, तो उस स्थिति में फ्रेंचाइजी को ऑक्शन के दौरान राइट टू मैच कार्ड इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा.
रिटेन खिलाड़ियों की आधिकारिक लिस्ट सामने आने से पहले ही कयास लगाने शुरू हो गए हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो गुजरात टाइटन्स (GT) मोहम्मद शमी को छोड़ सकती है. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल नीलामी पूल में शामिल हो सकते हैं. आइए जानते हैं सभी 10 फ्रेंचाइजी किन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं...
मुंबई टीम इन 4 खिलाड़ियों को करेगी रिटेन

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












