
IPL 2024, Virat Kohli Strike Rate: विराट कोहली के स्ट्राइक-रेट पर क्यों उठ रहे सवाल... रोहित शर्मा तो उनसे काफी पीछे
AajTak
आईपीएल 2024 में विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं. देखा जाए तो मौजूदा सीजन में किंग कोहली का स्ट्राइक-रेट रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल जैसे धुरंधर बल्लेबाजों से ज्यादा रहा है. फिर भी कोहली के स्ट्राइक-रेट पर सवाल उठ रहे है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया है. कोहली ऑरेंज कैप की रेस में फिलहाल सबसे आगे हैं. कोहली आईपीएल 2024 में अब तक 13 मुकाबलों में 66.10 के एवरेज से 661 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 155.16 रहा है और उन्होंने 1 शतक के अलावा 5 अर्धशतक जड़े हैं.
देखा जाए तो मौजूदा आईपीएल सीजन में कोहली का स्ट्राइक-रेट उनके टी20 करियर के स्ट्राइक-रेट (134.41) से काफी अधिक है. किंग कोहली ने इस सीजन में कई दमदार पारियां खेली हैं, लेकिन फिर भी उनके स्ट्राइक-रेट पर सवाल खड़े हो रहे हैं. महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी कोहली के स्ट्राइक-रेट पर सवाल उठाए थे. हालांकि कोहली ने गुजरात के खिलाफ धांसू अर्धशतक लगाने के बाद आलोचकों को जमकर फटकार लगाई थी.
Clarity, conviction and staying mentally switched 🔛 Reinventing himself ft. the ever-evolving Virat Kohli 👏👏#TATAIPL | #RCBvDC | @RCBTweets | @imVkohli pic.twitter.com/kzcBWXViNe
35 वर्षीय कोहली ने कहा था, 'इस पर भी बातें होती है. लेकिन आपको अपने गेम के बारे में ज्यादा बेहतर पता होता है. हम अपने आत्मसम्मान के लिए खेल रहे थे. हम उन फैन्स के लिए खेलना चाहते हैं जो हमारा समर्थन करते हैं. हमें पता है कि हमने टूर्नामेंट में उतना सही नहीं खेला. मगर हम और अच्छा कर सकते हैं, जिसके लिए हम कोशिश करना जारी रखेंगे.'
विराट कोहली ने 25 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैच में 43 गेंदों पर 51 रन बनाए थे, इस दौरान उनका स्ट्राइक-रेट 118.60 रहा था. इस कारण उनकी आलोचना हुई थी. हालांकि कोहली ने गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ 28 अप्रैल को हुए मैच में 159.09 के स्ट्राइक रेट से 44 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए.
अब धुआंधार पारियां खेल रहे विराट कोहली

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











