
IPL 2022: अलग-अलग चैनल पर दिखेंगे मैच? नए मीडिया राइट्स पर सभी की नजर
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग के मीडिया राइट्स को जल्द ही जारी किया जाएगा. इस बार कई तरह के बदलाव किए जा सकते हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का नया सीजन इसी महीने शुरू होगा, फैन्स से लेकर क्रिकेट टीमें सभी कोई इसके लिए तैयार है. ये सीजन कई मायनों में खास है, क्योंकि इस सीजन के बाद आईपीएल किसी नए चैनल पर दिखाई दे सकता है. साल 2023 से 2027 तक के सीजन के लिए बीसीसीआई जल्द ही टेंडर निकालेगा. क्रिकबज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार मीडिया राइट्स के जो टेंडर निकलेंगे उसमें कई तरह के बदलाव हो सकते हैं. बीसीसीआई अधिक रेवेन्यू के लिए डिजिटल और टीवी राइट्स अलग-अलग दे सकता है. इतना ही नहीं, एक ही मैच को एक साथ कई चैनलों पर देखा जा सकता है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये बिल्कुल इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) के मॉडल पर काम करेगा, वहां भी टूर्नामेंट के मैच अलग-अलग चैनलों पर प्रसारित किए जाते हैं. लेकिन बीसीसीआई इसमें कुछ बदलाव भी कर सकता है. अभी आईपीएल मीडिया राइट्स पाने की रेस में स्टार, सोनी, रिलायंस और अमेजन प्राइम जैसे बड़े दिग्गज हैं.

मुंबई में IPL 2026 से पहले सभी 10 टीमों के कप्तान एक साथ जुटे और पारंपरिक कैप्टंस फोटो सेशन (Captain’s Photo Session) में हिस्सा लिया. यह फोटोशूट हर साल टूर्नामेंट के आधिकारिक आगाज से पहले होता है. इस इवेंट के साथ IPL 2026 की काउंटडाउन तेज हो गई है और फैन्स में नए सीजन को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.










