
IPL 2021: धोनी ने फिर लगाया विजयी छक्का; प्लेऑफ में पहुंचा चेन्नई सुपर किंग्स
Zee News
सनराइजर्स की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद शारजाह की धीमी पिच पर सात विकेट पर 134 रन ही बना पाई.
शारजाहः जोश हेजलवुड और ड्वेन ब्रावो की घातक गेंदबाजी और महेंद्र सिंह धोनी के विजयी छक्के से चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के प्लेऑफ में जगह बना ली है. सनराइजर्स की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद शारजाह की धीमी पिच पर सात विकेट पर 134 रन ही बना पाई. चेन्नई ने 19.4 ओवर में चार विकेट पर 139 रन बनाकर 11 मैच में नौवीं जीत दर्ज करके अपने अंकों की संख्या 18 पर पहुंचाई. इसके उलट सनराइजर्स की यह नौवीं हार से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गया है. वह आखिरी स्थान पर बना हुआ है. 'Thala' 's special message for fans.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










