
IPL-14 में धमाल मचाने वाले इन खिलाड़ियों को मिला इनाम, श्रीलंका दौरे के लिए चयन
AajTak
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. जुलाई में होने वाले इस दौरे में टीम इंडिया 3 वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलेगी. टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन को सौंपी गई हैं. जबकि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को उपकप्तान बनाया गया है.
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. जुलाई में होने वाले इस दौरे में टीम इंडिया 3 वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलेगी. टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन को सौंपी गई हैं. जबकि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को उपकप्तान बनाया गया है. 20 सदस्यीय इस टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण है. टीम इंडिया में उन खिलाड़ियों को खासतौर से मौका दिया गया है, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया. टीम का चयन करते वक्त आईपीएल-14 के प्रदर्शन को भी ध्यान में रखा गया. आईपीएल-14 के पहले हिस्से में कुछ युवा खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा और अब उनको उसका इनाम भी मिला है. ये खिलाड़ी हैं पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, नीतीश राणा, चेतन सकारिया, वरुण चक्रवर्ती और संजू सैमसन. ये वो युवा खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल-14 के पहले हिस्से में बेहतरीन खेल दिखाया. पृथ्वी शॉ और संजू सैमसन को इससे पहले भी भारतीय टीम में खेलने का मौका मिल चुका है, लेकिन वह अपनी जगह पक्की करने में असफल रहे. वहीं, पडिक्कल, गायकवाड़, राणा और सकारिया का पहली बार टीम इंडिया में चयन हुआ है.More Related News

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












