
IPL मैच में काली पट्टी बांधकर उतरे खिलाड़ी, चीयरलीडर्स गायब... पहलगाम हमले के बाद हुए ये बड़े बदलाव
AajTak
SRH vs MI Match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर हो रही है. लेकिन इस मैच में खिलाड़ी और अंपायर काली पट्टी पहनकर मैदान में उतरे हैं. दरअसल, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ये फैसला लिया गया है.
SRH vs MI Match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर हो रही है. लेकिन इस मैच में खिलाड़ी और अंपायर काली पट्टी पहनकर मैदान में उतरे हैं. दरअसल, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ये फैसला लिया गया है. ये बदलाव पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए किया गया है. इस मैच में टॉस जीतकर हार्दिक पंड्या ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है.
किए गए हैं 4 बड़े बदलाव
इस मुकाबले को लेकर BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) की ओर से चार बड़े बदलाव हुए हैं. पहला तो यह कि हमले के पीड़ितों के प्रति शोक जताने के लिए आईपीएल मैच के दौरान अंपायर और खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर उतरेंगे.भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस घटना से बेहद दुखी है और हैदराबाद और मुंबई के बीच बुधवार को होने वाले मैच के दौरान प्रभावित लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी.
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विघ्नेश पुथुर.
दूसरी चीज यह कि यह मुकाबला शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखा जाएगा. तीसरी चीज यह कि हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस मैच के लिए मैदान पर कोई भी चीयरलीडर्स नहीं होगी. वहीं, चौथी चीज यह कि इस मुकाबले में कोई भी आतिशबाजी नहीं होगी. कुल मिलाकर सभी सादगी वाले नियमों का पालन किया जाएगा.
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








