
IPL: दीपक चाहर ने निकाला पंजाब का दम, टॉप ऑर्डर हुआ तहस-नहस
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के 8वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने घातक गेंदबाजी की. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 ओवरों में 13 रन देकर 2 विकेट झटके.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के 8वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने घातक गेंदबाजी की. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 ओवरों में 13 रन देकर 4 विकेट झटके. जिसमें एक मेडन ओवर भी शामिल रहा. Innings Break: A superb bowling performance by @ChennaiIPL has restricted #PunjabKings to 106-8, the 4th lowest first innings total at the Wankhede Stadium.https://t.co/P8VzT4XXbb #PBKSvCSK #VIVOIPL pic.twitter.com/c4geXxWvtf 28 साल के दीपक चाहर के आईपीएल करियर का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. दीपक चाहर ने अपने 50वें आईपीएल मैच में पंजाब के शीर्ष क्रम को तहस-नहस कर दिया. पंजाब किंग्स के शुरुआती पांच विकेट महज 26 रनों पर गिर गए.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









