
IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी को मिली नई टीम, CPL में दिखेगा जलवा
AajTak
साउथ अफ्रीका का ये स्टार खिलाड़ी आईपीएल 2021 के ऑक्शन में 16.25 करोड़ रुपये में बिका था. उन्होंने युवराज सिंह को इस मामले में पीछे छोड़ा था. युवराज को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2015 में 16 करोड़ में खरीदा था.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस मॉरिस कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) -2021 में खेलते नजर आएंगे. मॉरिस को बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने अपनी टीम में शामिल किया है. बता दें कि क्रिस मॉरिस आईपीएल 2021 के ऑक्शन में 16.25 करोड़ रुपये में बिके थे. उन्होंने युवराज सिंह को इस मामले में पीछे छोड़ा था. युवराज को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2015 में 16 करोड़ में खरीदा था. The one and only @Tipo_Morris joins the @BIMTridents for #CPL21 #CPLDraft. pic.twitter.com/2wlFhqdVvh CPL 2021 Barbados Tridents Squad #CPL21 #CPLDraft #CricketPlayedLouder What do you think of the squad for this year? pic.twitter.com/0ZzLPhoQeQ क्रिस मॉरिस ने आईपीएल-14 के पहले हिस्से में 7 मैचों में 14 विकेट लिए. उन्होंने 24 की औसत से 48 रन बनाए. मॉरिस के अलावा बारबाडोस की टीम में जेसन होल्डर, थिसारा परेरा जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं. बारबाडोस ने इस सीजन में 9 खिलाड़ियों को रीटेन किया है.More Related News

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












