
iPhone 17 सीरीज का प्री-ऑर्डर शुरू, 19 सितंबर से है सेल, मिलेगा इतने हजार का डिस्काउंट
AajTak
iPhone 17 सीरीज का प्री-ऑर्डर आज से शुरू हो रहा है. इस सीरीज में कंपनी ने चार नए फोन्स- iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को लॉन्च किया है. इन सभी को आप ऐपल की आधिकारिक वेबसाइट से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं. आइए जानते हैं इनकी कीमत और लॉन्च ऑफर्स की डिटेल्स.
Apple ने इस हफ्ते हुए अपने Awe Dropping इवेंट में नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है. कंपनी ने iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को लॉन्च किया है. साथ ही कंपनी ने Watch Series 11, Watch Ultra 3, Watch SE 3 और AirPods Pro 3 को लॉन्च किया है.
iPhone 17 सीरीज के तमाम फोन्स का प्री-ऑर्डर आज यानी 12 सितंबर से शुरू हो रहा है. इनकी सेल अगले हफ्ते शुरू होगी. आज शाम 5.30 बजे से इन स्मार्टफोन्स को प्री-ऑर्डर कर सकते हैं. इनकी सेल 19 सितंबर से शुरू होगी.
आप iPhone 17 सीरीज और दूसरे प्रोडक्ट्स को ऐमेजॉन, फ्लिकार्ट, Blinkit, Apple Store और कंपनी ऑथराइज्ड रिटेल पार्टनर से भी खरीद सकते हैं. फोन क्रोमा और विजय सेल्स पर भी प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
iPhone 17 को कंपनी ने 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. ये कीमत फोन के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है. वहीं iPhone Air की कीमत 1,19,900 रुपये से शुरू होती है. प्रो सीरीज की बात करें, तो iPhone 17 Pro के बेस वेरिएंट के लिए 1,34,900 रुपये खर्च करने होंगी.
यह भी पढ़ें: iPhone 16 Price Drop: सबसे बड़ा डिस्काउंट, सिर्फ इतनी रह गई कीमत
iPhone 17 Pro Max का बेस वेरिएंट 1,49,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है. सभी स्मार्टफोन्स के बेस वेरिएंट में आपको 256GB स्टोरेज मिलेगा. Apple Store से आप इन सभी डिवाइसेस को 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI और 5000 रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. ये डिस्काउंट चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर मिल रहा है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











