
iPhone 14 Pro को लेकर दिवानगी! फोन खरीदने भारत से दुबई पहुंच गया ये शख्स, इतना आया खर्च
AajTak
Apple iPhone को लेकर Fans काफी ज्यादा दिवाने होते हैं. ऐसा ही क्रेज एक बार फिर से देखने को मिला है. iPhone 14 Pro देश में सबसे पहले खरीदने के लिए एक शख्स दुबई पहुंच गया. इसके बाद उन्होंने वहां लाइन में लगकर Apple iPhone 14 Pro को खरीदा. इसके लिए फ्लाइट टिकट पर ही उन्होंने 40 हजार खर्च कर दिया.
Apple ने हाल ही में iPhone 14 सीरीज को लॉन्च किया था. इसकी बिक्री भारत में 16 सितंबर से शुरू हो गई है. iPhone को लेकर अलग ही क्रेज होता है. ये क्रेज कोच्चि के एक बिजनेसमैन धीरज पल्लियिल ने भी दिखाया है. वो iPhone 14 Pro खरीदने के लिए दुबई पहुंच गए.
देश में सबसे पहला आईफोन 14 उनका हो इसलिए उन्होंने ऐसा किया है. वो 40,000 रुपये खर्च करके फ्लाइट से दुबई पहुंचें और फिर लंबी लाइन में लगकर iPhone 14 Pro को खरीदने में कामयाब हुए. उन्होंने iPhone 14 Pro का 512GB वैरिएंट खरीदा है.
1,29,000 रुपये पड़ी कीमत
इसके लिए उन्हें लगभग 1,29,000 रुपये खर्च करने पड़े. ये पहली बार नहीं है जब उन्होंने iPhone खरीदने के लिए दुबई की यात्रा की है. टीओआई की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि वो लगातार चौथी बार बिक्री के पहले दिन नया आईफोन खरीदने के लिए दुबई पहुंच गए.
इससे पहले वो 2017 में पहली बार आईफोन 8 की खरीदारी के लिए दुबई गए थे. इसके बाद वो पहले ही दिन आईफोन 11 प्रो मैक्स, आईफोन 12 और आईफोन 13 खरीदने के लिए भी दुबई चले गए थे. आपको बता दें कि धीरज पल्लियिल ने दुबई के प्रीमियम रीसेलर मिर्डिफ सिटी सेंटर से इस फोन को खरीदा है.
रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्होंने इसका डार्क पर्पल कलर वैरिएंट खरीदा है. इसकी कीमत भारत में 1,29,900 रुपये से शुरू होती है. जबकि 512GB वैरिएंट की कीमत 1,59,900 रुपये रखी गई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि फोन को 1,29,000 रुपये में खरीदने के अलावा उन्होंने उन्होंने वीजा और फ्लाइट के लिए करीब 40,000 रुपये खर्च किए.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








