
iPhone 12 Mini पर बंपर डिस्काउंट, 1515 रुपये की EMI पर लाएं घर, Flipkart Sale में मिल रहा ऑफर
AajTak
Apple iPhone 12 Mini को आप डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. यह स्मार्टफोन उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें एक कॉम्पैक्ट फोन की तलाश है. हालांकि, यूजर्स के पास बेहतर विकल्प iPhone 13 Mini भी है, लेकिन iPhone 12 Mini को आप डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं, जो इसे एक बेहतर चॉइस बनाता है. Flipkart पर यह फोन Discount के साथ मिल रहा है.
Apple iPhone 12 Mini को आप डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. यह स्मार्टफोन उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें एक कॉम्पैक्ट फोन की तलाश है. हालांकि, यूजर्स के पास बेहतर विकल्प iPhone 13 Mini भी है, लेकिन iPhone 12 Mini को आप डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं, जो इसे एक बेहतर चॉइस बनाता है. Flipkart पर यह फोन Discount के साथ मिल रहा है.
iPhone 12 Mini फिलहाल 44,299 रुपये में Flipkart पर लिस्ट है. इस फोन को आप और भी सस्ते में खरीद सकते हैं. स्मार्टफोन पर 15,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है. ध्यान दें कि आपके डिवाइस की एक्सचेंज वैल्यू उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है.
Flipkart पर iPhone 11 की एक्सचेंज वैल्यू 13,900 रुपये मिल रही है. इसके साथ ही आप 750 रुपये एक्स्ट्रा बचा सकते हैं. यह ऑफर Citi Bank डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर मिल रहा है. वहीं Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर 5 परसेंट का डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि UPI पेमेंट पर 200 रुपये की छूट मिल रही है.

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.









