
iPhone वाले अब Siri की जगह यूज कर पाएंगे Perplexity AI, आ गया नया वॉयस असिस्टेंट
AajTak
Perplexity Voice Assistant: iPhone यूजर्स के पास अब Siri की जगह पर Perplexity Voice Assistant इस्तेमाल करने का ऑप्शन होगा. इस AI वॉयस असिस्टेंट को नए अपडेट के साथ ऐप में जोड़ दिया गया है. यानी आपको इसके लिए अलग से कोई ऐप डाउनलोड नहीं करना होगा. आप Perplexity AI में ही इसे एक्सेस कर पाएंगे.
Perplexity AI ने अपना AI पावर्ड वॉयस असिस्टेंट लॉन्च किया है, जो iPhone यूजर्स के लिए है. कंपनी ने अपने लेटेस्ट प्रोडक्ट को Perplexity iOS Voice Assistant नाम दिया है. नया वॉयस असिस्टेंट Perplexity ऐप का हिस्सा है, जो पहले से Apple App Store पर उपलब्ध है.
कंपनी ने ऐसा ही वॉयस असिस्टेंट एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी लॉन्च किया है. एंड्रॉयड यूजर्स के लिए Perplexity वॉयस असिस्टेंट को जनवरी 2025 में लॉन्च किया गया था. तीन महीने बाद कंपनी ने iPhone यूजर्स के लिए वॉयस असिस्टेंट को लॉन्च किया है.
Perplexity AI ने X पर जारी अपने पोस्ट में इस अपडेट की जानकारी दी है. कंपनी की मानें, तो Perplexity वॉयस असिस्टेंट iPhone पर मेल भेजने से लेकर इन्वाइट भेजने और मीडिया फाइल प्ले करने जैसे काम कर सकता है. ये आपके ईमेल्स को चेक करके जवाब को ड्राफ्ट कर सकता है. इतना ही नहीं ये आपके लिए कैब भी बुक कर सकता है.
यह भी पढ़ें: नए AI चैटबॉट Perplexity का डीप रिसर्च टूल क्या है?
हालांकि, ये अलार्म सेट करने, फोटो क्लिक करने और नोटिफिकेशन म्यूट करने जैसे काम नहीं कर पाएगा. साथ ही ये फोन का कैमरा एक्सेस नहीं कर सकता है, जिससे ये आपको बता सके कि आप क्या देख रहे हैं. ChatGPT आपके लिए ये कर सकता है. बता दें कि Perplexity के एंड्रॉयड वॉयस असिस्टेंट पर ये फीचर मिलता है.
Perplexity को इस्तेमाल करने के लिए सबसे आपको इसे डाउनलोड करना होगा. लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड करने के बाद आपको वॉयस आइकॉन पर क्लिक करना होगा, जो इनपुट बॉक्स में है. इस पर क्लिक करने के बाद आप अपना सवाल पूछ सकते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












