
iPhone लेने का सपना होगा पूरा! अब तक तक की सबसे कम कीमत पर मिलेगा Apple का ये फोन
AajTak
iPhone 12 Price: Amazon Great India Festival Sale इस हफ्ते से ही शुरू होने वाली है. इस सेल का इंतजार कई लोगों को रहता है. इसमें प्रोडक्ट्स को बंपर छूट के साथ बेता जाता है. Amazon की इस सेल में iPhone 12 के प्राइस को टीज किया गया है. इस सेल में इसकी कीमत काफी कम हो सकती है.
Apple ने हाल ही में iPhone 14 को लॉन्च किया था. इसके बाद पुराने iPhone की कीमतों में भारी कटौती की गई है. iPhone 12 को अभी कम कीमत पर बेचा जा रहा है. लेकिन, आप इस फोन को 40 हजार रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं.
इसके लिए आपको 23 सितंबर से शुरू होने वाली Amazon Great Indian Festival सेल का इंतजार करना होगा. इस सेल के दौरान iPhone 12 की कीमत में भारी कटौती देखने को मिलेगी. इसके अलावा दूसरे फोन पर भी सेल के दौरान डिस्काउंट दिया जाएगा.
Amazon सेल में मिलेगा मौका
एक ऑफिशियल पोस्टर के अनुसार फोन को 40 हजार रुपये से कम में बेचा जाएगा. हालांकि, इसकी कीमत क्या होगी, इसके बारे में सटीक जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन, माना जा रहा है कि आने वाले समय में इसको लेकर ज्यादा जानकारी सामने आ सकती है.
Amazon Great India Festival सेल के दौरान कंपनी इस पर अपफ्रंट छूट के अलावा बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर भी दे सकती है. इससे इस फोन की कीमत सेल के दौरान काफी ज्यादा कम हो जाएगी. इससे आप इस आईफोन को लगभग 30 हजार रुपये में खरीद सकते हैं.
हालांकि, इसको लेकर ज्यादा जानकारी के लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा. ये कीमत इसके 128GB स्टोरेज लिए हो सकती है. यानी 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत और भी कम हो सकती है. लेकिन, क्या आपको दो साल पुराना आईफोन 40 हजार रुपये से कम में खरीदना चाहिए?

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








