
iPhone चुराने आया था... लड़की ने कही ऐसी बात कि उल्टे पैर लौट गया चोर!
AajTak
एक टिकटॉकर लड़की ने दावा किया कि उसने झूठ बोलकर चोर को चकमा दिया. वह उसका आईफोन चुराने आया था. लेकिन लड़की ने कह दिया कि बॉक्स में फोन नहीं बल्कि उसकी मां की अस्थियां हैं. ये सुनते ही चोर वहां से नौ दो ग्यारह हो गया. लड़की की ये कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
एक लड़की ने खुलासा किया कि कैसे उसने झूठ बोलकर अपना नया आईफोन चोरी होने से बचा लिया. उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें लड़की ने बताया कि वह फोन को एक बॉक्स में लेकर घर लौट रही थी. तभी एक संदिग्ध शख्स की नजर उस पर पड़ गई. लेकिन इससे पहले कि वो आईफोन छीनता लड़की ने झूठ में ही बोल दिया कि बॉक्स में उसकी मां की अस्थियां हैं. ये सुनते ही संदिग्ध वहां से नौ दो ग्यारह हो गया.
टिकटॉक पर यह अमेरिकी लड़की मैडी बी वेब के (Madi B Webb) नाम से फेमस है. यहां उसके 20 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. मैडी ने हाल ही में अपने टिकटॉक वीडियो में खुलासा किया है कि उसने एक संदिग्ध व्यक्ति को झूठी कहानी बताकर आईफोन चोरी होने से बचा लिया. वीडियो के कैप्शन में मैडी ने लिखा- मैंने सचमुच झूठ बोलकर खुद को लूटने से रोक लिया. बॉक्स में आईफोन था.
मैडी ने बताया कि उसने नया फोन ऑर्डर किया था. डिलीवरी लेने के लिए वह घर के बाहर गई थी. तभी एक संदिग्ध उसके आसपास मंडराने लगा. वह झपट्टा मारकर फोन छीनने के फिराक में लग रहा था. उसने बगल में आकर पूछा कि बॉक्स में क्या है. लेकिन जैसे ही मैडी ने बताया कि बॉक्स में उसकी मां की अस्थियां हैं, संदिग्ध वहां से रफूचक्कर हो गया.
हालांकि, हकीकत में मैडी की मां जिंदा हैं और बिल्कुल स्वस्थ हैं. मैडी ने चोरी से बचने के लिए झूठ बोला था. इसके लिए उसने खेद भी व्यक्त किया है.
सोशल मीडिया पर अब मैडी की ये कहानी सुर्खियों में है. वीडियो में वो भावुक अंदाज में अपनी कहानी बता रही हैं. टिकटॉक पर उनके वीडियो को 2.3 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. हजारों यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










