
iPhone के पीछे दिए गए ऐपल लोगो को आप वर्चुअल बटन की तरह यूज कर सकते हैं
AajTak
अगर आप iPhone यूजर है तो आपको एक्सेसिबिलिटी फीचर्स यूज करने को मिल सकता है. इससे आप फोन के पीछे मौजूद Apple लोगो की मदद से कुछ कमांड्स या एक्शन दे सकते हैं. iOS यूजर्स जो iOS 14 पर है वो अपने फोन के बैक पर मौजूद Apple लोगो को वर्चुअल बटन के तौर पर यूज कर सकते हैं.
अगर आप iPhone यूजर है तो आपको एक्सेसिबिलिटी फीचर्स यूज करने को मिल सकता है. इससे आप फोन के पीछे मौजूद Apple लोगो की मदद से कुछ कमांड्स या एक्शन दे सकते हैं. iOS यूजर्स जो iOS 14 पर है वो अपने फोन के बैक पर मौजूद Apple लोगो को वर्चुअल बटन के तौर पर यूज कर सकते हैं. इस फीचर को कंपनी ने Back Tap नाम दिया है. ये iOS 14 पर चल रहे iPhone पर काम करेगा. इसको यूजर डबल या ट्रिपल टैप पर सेट कर सकते हैं. यूजर इसके लिए किसी एक्शन को भी सेलेक्ट करके Apple लोगो से कमांड दे सकते हैं. इन कमांड्स में ऐप स्विचर, कंट्रोल सेंटर, होम, लॉक स्क्रीन, म्यूट, नोटिफिकेशन सेंटर, reachability, स्क्रीनशॉट, शेक, Siri, वॉल्यूम अप-डाउन, स्पॉटलाइट, क्लासिक इन्वर्ट, स्मार्चट इन्वर्ट, स्पीक स्क्रीन, वॉयस ओवर जूम, स्क्रॉल डाउन-अप, assistive touch, magnifier जैसे फीचर्स शामिल हैं. इस फीचर को सबसे पहले ZDNet ने स्पॉट किया था.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










