
IPC Section 99: इस काम के खिलाफ नहीं है प्राइवेट प्रतिरक्षा का कोई अधिकार
AajTak
आईपीसी की धारा 99 (IPC Section 99) उस कार्य के बारे में बताती है, जिनके विरुद्ध प्राइवेट प्रतिरक्षा का कोई अधिकार नहीं है. आइए जान लेते हैं कि आईपीसी की धारा 99 इस बात को लेकर क्या प्रावधान किया गया है?
Indian Penal Code: भारतीय दंड संहिता में (धारा 96 Sction 96) से लेकर धारा 106 (Section 106) तक आत्मरक्षा के अधिकारों (Self defense rights) की विधिपूर्ण परिभाषा मौजूद है. इसी प्रकार आईपीसी की धारा 99 (IPC Section 99) उस कार्य के बारे में बताती है, जिनके विरुद्ध प्राइवेट प्रतिरक्षा का कोई अधिकार नहीं है. आइए जान लेते हैं कि आईपीसी की धारा 99 इस बात को लेकर क्या प्रावधान किया गया है?
आईपीसी की धारा 99 (Indian Penal Code Section 99) भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 99 (Section 99) में उस कार्य (Act) को परिभाषित (Define) किया गया है, जिनके विरुद्ध प्राइवेट प्रतिरक्षा (Right of private defence) का कोई अधिकार नहीं है. IPC की धारा 99 के मुताबिक-
यदि कोई कार्य (Act), जिससे मृत्यु या घोर उपहति की आशंका (Apprehension of death or grievous hurt) युक्तियुक्त रूप से कारित नहीं होती, सद्भावपूर्वक अपने पदाभास में कार्य करते हुए लोक सेवक (Public Servant) द्वारा किया जाता है या किए जाने का प्रयत्न (Attempted) किया जाता है तो उस कार्य के विरुद्ध (Against the act) प्राइवेट प्रतिरक्षा का कोई अधिकार नहीं है, चाहे वह कार्य विधि अनुसार सर्वथा न्यायानुमत (Strictly justifiable by law) न भी हो. यदि कोई कार्य, जिससे मृत्यु या घोर उपहति की आशंका (Apprehension of death or grievous hurt) युक्तियुक्त रूप से कारित नहीं होती, सद्भावपूर्वक अपने पदाभास में कार्य करते हुए लोक सेवक के निदेश (On the direction of public servant) से किया जाता है, या किए जाने का प्रयत्न किया जाता है, तो उस कार्य विरुद्ध प्राइवेट प्रतिरक्षा का कोई अधिकार नहीं है, चाहे वह निदेश विधि अनुसार सर्वथा न्यायानुमत (Strictly justifiable by law) न भी हो.
उन दशाओं में, जिनमें संरक्षा (Protection) के लिए लोक प्राधिकारियों (Public authorities) की सहायता प्राप्त करने के लिए समय है, प्राइवेट प्रतिरक्षा का कोई अधिकार (Right of private defence) नहीं है.
इस अधिकार के प्रयोग (Exercise of right) का विस्तार- किसी दशा में भी प्राइवेट प्रतिरक्षा के अधिकार (Right of private defence) का विस्तार उतनी अपहानि से अधिक अपहानि (Harm) करने पर नहीं हैं, जितनी प्रतिरक्षा के प्रयोजन (Purpose of defence) से करनी आवश्यक है.
इसे भी पढ़ें--- IPC Section 98: विकृतचित्त व्यक्ति के कार्य से जुड़ी है आईपीसी की धारा 98

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







