
International Yoga Day: 21 जून को योग का महत्व बताएंगे PM मोदी, सुबह 6.30 बजे संबोधन
AajTak
21 जून 2021 को सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2021) पर भले ही कोरोना महामारी की वजह से अधिक सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं हो सकेंगे, लेकिन इसको मनाने का उत्साह जरा भी कम नहीं होगा. केंद्र सरकार की तरफ से योग दिवस के लिए विभिन्न तैयारियां की गई हैं. इसके साथ-साथ सोमवार यानी 21 जून को योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को संबोधित भी करेंगे. मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी सुबह 6.30 बजे योग दिवस पर अपना संबोधन देंगे. जिसे दूरदर्शन समेत अन्य चैनल्स पर लाइव दिखाया जाएगा. इस कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय के राज्यमंत्री किरेन रिजिजू भी संवाद करेंगे. वहीं मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान की तरफ से कुछ योगासन भी लाइव करके दिखाए जाएंगे.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











