
International womens day 2021: महिलाओं को रोज खाने चाहिए ये 10 सुपरफूड, कोसों दूर रहेंगी बीमारियां
AajTak
एक्सपर्ट के मुताबिक, हेल्दी लाइफ के लिए महिलाओं को अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए. इंटरनेशनल वूमेंस डे के मौके पर आपको 10 ऐसे सुपरफूड के बारे में बताते हैं जिनका सेवन महिलाओं को नियमित रूप से करना चाहिए.
हर इंसान की कामयाबी के पीछे एक स्त्री का हाथ होता है. तो जरा सोचिए महिलाओं का स्वस्थ रहना हमारे लिए कितना जरूरी है. एक्सपर्ट के मुताबिक, हेल्दी लाइफ के लिए महिलाओं को अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए. इंटरनेशनल वूमेंस-डे के मौके पर आपको 10 ऐसे सुपरफूड के बारे में बताते हैं जिनका सेवन महिलाओं को नियमित रूप से करना चाहिए. ब्रोकली- एक कप ब्रोकली में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है जो कोलाजेन के उत्पादन के लिए जरूरी होता है. ब्रोकली में बीटा कैरोटीन भी मौजूद होता है जिसे शरीर विटामिन A में परिवर्तित कर देता है. इस विटामिन से कोशिकाओं के निर्माण में भी मदद मिलती है जिससे त्वचा की पुरानी कोशिकाओं की जगह नई कोशिकाएं ले लेती हैं. ब्रोकली, गोभी जैसी सब्जियों से कैंसर के खिलाफ लड़ने में मदद मिलती है. पालक- पालक को अगर पोषक तत्वों का खजाना कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा. पालक में ल्यूटीन मौजूद होता है जिसमें एंटी एजिंग के सारे गुण मौजूद होते हैं. पालक खाने से आपकी त्वचा स्वस्थ रहेगी और हाइड्रेटेड भी.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










