
Instagram Down: नहीं काम कर रहा इंस्टाग्राम! ठप हुई सर्विस? हजारों यूजर्स परेशान
AajTak
Instagram Down: क्या आपका इंस्टाग्राम काम कर रहा है? क्योंकि हजारों यूजर्स इस सर्विस को यूज नहीं कर पा रहे हैं और इंस्टाग्राम डाउन होने की शिकायत कर रहे हैं. वैसे इंस्टाग्राम डाउन होने पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. Down Detector पर यूजर्स इस सर्विस के डाउन होने की शिकायत कर रहे हैं.
Meta का फोटो और वीडियो शेयरिंग ऐप Instagram गुरुवार को डाउन हो गया. दुनियाभर में हजारों यूजर्स इस सर्विस को यूज नहीं कर पा रहे थे. आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector.com के मुताबिक गुरुवार को Instagram की सर्विसेस ठप हो गई. 46 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इस समस्या को रिपोर्ट किया है.
यूजर्स की मानें तो उन्हें ऐप यूज करने में दिकक्त हो रही थी. इसका सबसे ज्यादा प्रभाव अमेरिकी यूजर्स पर पड़ा है. यूजर्स सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत भी कर रहे थे.
Downdetector.com के मुताबिक, लगभग दो हजार यूके के यूजर्स और 1000 से ज्यादा भारत और ऑस्ट्रेलिया के यूजर्स ने इस समस्या को रिपोर्ट किया है. इस मामले में Meta ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है. उम्मीद है कि जल्द ही इंस्टाग्राम की सर्विस ठीक हो जाएगी.
प्लेटफॉर्म के डाउन होने की वजह भी सामने नहीं आई है. ये कोई पहली बार नहीं है, जब Meta की कोई सर्विस डाउन हुई है. पहले भी इस तरह की दिक्कत देखने को मिली है. जनवरी में भी यूजर्स ने इस तरह की दिक्कत का सामना किया था.
उस वक्त कई यूजर्स Instagram पर मैसेज नहीं कर पा रहे थे. दरअसल, यूजर्स मैसेज तो सेंड कर रहे थे, लेकिन दूसरे यूजर तक पहुंच नहीं रहा था. कुछ वक्त के बाद कंपनी ने इस दिक्कत को ठीक कर लिया था. पिछले साल अक्टूबर में WhatsApp की सर्विसेस कई घंटे तक ठप रही थी.
WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज्यादा यूज किया जाने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है. पिछले साल कई घंटे तक वॉट्सऐप की सर्विसेस ठप रही. यूजर्स किसी को मैसेज नहीं कर पा रहे थे. उस वक्त WhatsApp के स्पोकपर्सन ने बताया था कि आउटेज का कारण एक टेक्निकल एरर था, लेकिन इस दिक्कत को कुछ वक्त के बाद ठीक कर लिया गया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










