
Instagram पर लाइव आकर युवक ने लगाई फांसी, मरने से पहले किए थे दो पोस्ट
AajTak
होटल के कमरे में युवक ने फांसी लगा ली. मरने से पहले उसने इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट किए थे. फिर लाइव आकर फांसी का फंदा बनाया और उस पर झूल गया. कई घंटों तक युवक की लाश फंदे से लटकी रही. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. जांच की जा रही है.
मुंबई से यूपी के बांदा लौटे युवक ने Instagram पर लाइव आकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. युवक जब फांसी लगाने के लिए फंदा तैयार कर रहा था तब इंस्टाग्राम पर जुड़े उसके दोस्त लाइव देख रहे थे. वह आपस में बात कर रहे थे कि कोई इसका पता बताओ, ये फांसी लगा रहा है. साथ ही वह लोग कमेंट करते हुए युवक को सुसाइड करने से रोकने की कोशिश कर रहे थे.
मगर, युवक ने लाइव आकर फोन दूर रखा दिया था. न तो वह किसी का फोन रिसीव कर रहा था और न ही किसी की सुन रहा था. जिस रेस्टोरेंट में वह काम करता था वहीं पर एक कमरे के रोशनदान से लटककर युवक ने मौत को गले लगा लिया.
दरअसल, मामला अतर्रा थाना के नगर के एक होटल का है. गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बांदा के पियार गांव थाना क्षेत्र के फतेहगंज का रहने वाला 22 साल का युवक राहुल मुंबई से बांदा लौटा था. होटल में उसने एक रूम लिया और उसमें चला गया.
इंस्टाग्राम पर किए दो पोस्ट सुबह करीब 11-12 बजे की बीच राहुल ने इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट किए. पहले पोस्ट में उसने लिखा, ''मम्मी पापा मुझे माफ़ करना, मैं बहुत मजबूर हूँ''. राहुल ने एक और पोस्ट की जिसमें लिखा, "भाई मैं मरने जा रहा हूं, आज से सबको राम राम, गुड बाय.''
इन दो पोस्ट को करने के बाद राहुल Instagram पर लाइव आया. जिस कमरे में वह ठहरा हुआ था उसके बाथरूम के गेट के ऊपर रोशनदान था, जिसमें लोहे के सरिए लगे हुए थे. लाइव आकर राहुल ने लोहे के सरियों में रस्सी फंसा कर फांसी का फंदा बनाया.
फोन नहीं उठाया, किसी का रिप्लाई नहीं दिया

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










