
INS Vikrant और INS Vikramaditya: समझिए पैसिफिक रीजन में इंडियन नेवी के ये दो 'महायुद्धपोत' कैसे समंदर में पावर गेम चेंज कर रहे हैं?
AajTak
भारतीय नौसेना के दो एयरक्राफ्ट कैरियर INS Vikrant और INS Vikramaditya इस समय देश की पश्चिमी समुद्री सीमा पर तैनात किए गए हैं. यानी अरब सागर में इंडियन नेवी के दो 'महायुद्धपोत'. इन दोनों की वजह से कैसे समंदर का पावर गेम बदलेगा? आइए जानते हैं...इनसे भारतीय नौसेना, भारत और उसके मित्र देशों को किस तरह का फायदा होगा.
भारतीय नौसेना (Indian Navy) के दो महायुद्धपोत आईएनएस विक्रांत और आईएनएस विक्रमादित्य इस समय अरब सागर में तैनात हैं. विक्रांत को हाल ही में देश की पश्चिमी सीमा पर तैनात किया गया है. ये दोनों एयरक्राफ्ट कैरियर अपनी ताकत और क्षमताओं के लिए दुनिया के टॉप टेन विमानवाहक युद्धपोतों में शामिल हैं.
कुछ महीने पहले ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि बहुत जल्द नौसेना के लिए तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर भी बनेगा. हम तीन पर ही नहीं रुकेंगे. हम पांच-छह कैरियर और बनाएंगे. अगर ऐसा होता है तो भारतीय नौसेना की ताकत हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र में कई गुना बढ़ जाएगी. चीन की हरकतों पर विराम लगेगा.
यह भी पढ़ें: खौफ! इजरायल ने पेजर क्या उड़ाया... ईरान ने अपने सारे सैनिकों को कर दिया 'गैजेट-फ्री'
भारत के इन दोनों युद्धपोतों के अलावा जब बाकी शामिल होंगे, तो सबसे बड़ा फायदा जापान को होगा. भारतीय नौसेना की धाक तो जमेगी ही. आसपास के समुद्री इलाकों में भी शांति का माहौल बनेगा. लेकिन जापान के लिए फायदा कैसे होगा, ये भी समझ लीजिए...
1. भारतीय नौसेना मजबूत होगी तो चीन की PLA नेवी को भारत की तरफ ध्यान देना होगा. इससे जापान की तरफ से उसका ध्यान थोड़ा कम होगा. जापान का स्ट्रैटेजिक प्रेशर कम होगा. 2. जैसे ही भारतीय समुद्री इलाके में भारतीय नौसेना की मजबूती बढ़ेगी. आसपास के इलाकों की सुरक्षा बढ़ेगी. इससे जापान, थाईलैंड, म्यांमार जैसे समुद्री तटों वाले देशों के आसपास स्थिरता आएगी. रणनीतिक संतुलन बनेगा. 3. इंडियन नेवी के बाकी एयरक्राफ्ट कैरियर के लॉन्च होते ही भारतीय और जापानी नौसेना ज्यादा नजदीकी से मिलकर युद्धाभ्यास कर सकेंगे. ज्यादा तकनीकी समझौते कर पाएंगे. मैरीटाइम पेट्रोलिंग भी आसान होगी. 4. समुद्री इलाकों में जहां तक जापान नहीं पहुंच पाता, वहां भारतीय नौसेना चली जाएगी. इससे दोनों ही देशों का तनाव कम होगा और समुद्री सुरक्षा बढ़ेगी.
यह भी पढ़ें: Malabar Exercise 2024: चीन की हालत होगी खराब, जब भारत-US-जापान-ऑस्ट्रेलिया के युद्धपोत उतरेंगे बंगाल की खाड़ी में

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










