
INLD के हरियाणा चीफ नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या, 40-50 राउंड की गई फायरिंग
AajTak
हरियाणा के बहादुरगढ़ में इंडियन नेशनल लोक दल के अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पर जानलेवा हमला हुआ है. इस हमले में पूर्व विधायक की मौत हो गई है. वह अपनी कार में थे जब हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
हरियाणा के बहादुरगढ़ में इंडियन नेशनल लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पर जानलेवा हमला हुआ है. इस हमले में पूर्व विधायक की मौत हो गई है. वह अपनी कार में थे जब हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पूर्व विधायक नफे सिंह फॉर्चूनर कार में सवार थे. कहा जा रहा है कि कम से कम 40-50 राउंड फायरिंग की गई है.
इंडियन नेशनल लोक दल के एक नेता ने बताया कि नफे सिंह राठी को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं. पार्टी के प्रवक्ता अमनदीप ने बताया कि सरकार से उनके लिए सुरक्षा मांगी जा रही थी लेकिन सुरक्षा नहीं मिली. उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पर पहले भी छिटपुट हमले हुए हैं.
हरियाणा में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष श्री नफे सिंह राठी जी की गोली मार कर हत्या करने का समाचार बेहद दुःखद है। यह प्रदेश की कानून व्यवस्था को दर्शाता है। इस घटना ने स्पष्ट कर दिया कि कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। प्रदेश में आज कोई भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है। दिवंगत आत्मा को मेरी श्रद्धांजलि व परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवारजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। हमले में घायल हुए सुरक्षाकर्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
खबर अपडेट हो रही है...

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











