
Infinix Hot 12 स्मार्टफोन 6,000mAh बैटरी और 50MP रियर कैमरे के साथ लॉन्च, कीमत भी काफी कम
AajTak
Infinix Hot 12 Launched in India: भारत में Infinix Hot 12 को लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी ने इसमें 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है. इसके साथ इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है. ये कंपनी का अफोर्डेबल स्मार्टफोन है. इस फोन की कीमत 10 हजार रुपये से कम रखी गई है.
Infinix Hot 12 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. ये कंपनी का लेटेस्ट अफोर्डेबल स्मार्टफोन है. इसमें 6.82-इंच की HD+ स्क्रीन दी गई है. ये 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसमें MediaTek Helio G37 प्रोसेसर दिया गया है. ये एक्सटेंडेड रैम फीचर के साथ भी आता है.
Infinix Hot 12 की कीमत और उपलब्धता
Infinix Hot 12 को भारत में 9,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है. ये कीमत इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वर्जन के लिए है. इसकी सेल 23 अगस्त से शुरू होगी. इसे ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाएगा.
इस स्मार्टफोन को Exploratory Blue, Polar Black, Purple और Turquoise Cyan कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. आपको बता दें कि Infinix Hot 12 को ग्लोबली अप्रैल में लॉन्च किया गया था. भारतीय वर्जन उससे काफी अलग है.
Infinix Hot 12 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
डुअल नैनो सिम पर चलने वाला Infinix Hot 12 Android 11 बेस्ड XOS 10 पर काम करता है. इसमें 6.82-इंच की HD+ IPS LCD स्क्रीन दी गई है. इसका रिफ्रेश रेट 90Hz का है. इसमें 180Hz का टच सैंपलिंग रेट भी दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 460 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है.

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.









