
Indore: टीचर ने 8वीं की छात्रा को भेजा लव लेटर, ग्रामीणों ने सिर मूंडा; मुंह काला कर गांव में घुमाया
Zee News
इंदौर में एक प्राइवेट स्कूल के टीचर को ग्रामीणों ने जमकर पीटा और फिर उसका आधा सिर मूंड कर मुंह काला कर दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने टीचर को पूरे गांव में घुमाया. आरोप है कि टीचर ने 8वीं की छात्रा को लव लेटर भेजा था.
इंदौर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर जिले (Indore) में क्लास 8th की स्टूडेंट को लव लेटर भेजे जाने पर आग-बबूला ग्रामीणों ने एक प्राइवेट स्कूल के टीचर को जमकर पीटते हुए उसका आधा सिर मूंड दिया. इसके साथ ही टीचर के चेहरे पर कालिख पोतकर उसे इसी हालत में पूरे गांव में घुमाकर जलील किया. पुलिस ने बताया कि शनिवार की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होने के बाद टीचर को 15 वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. मानपुर पुलिस थाने के प्रभारी हितेंद्र राठौड़ ने रविवार को बताया कि, 'घटना को लेकर इंदौर से करीब 70 KM दूर खेड़ी सीहोद गांव में 24 वर्षीय टीचर को गिरफ्तार किया गया है. थाना प्रभारी के मुताबिक, शिक्षक के खिलाफ यौन उत्पीड़न और धमकी देने के आरोपों में IPC तथा लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के तहत FIR दर्ज की गई है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










