
IndiGo की फ्लाइट का AC हुआ खराब, पसीना पोंछने के लिए यात्रियों को थमाए टिशू पेपर
AajTak
इंडिगो की फ्लाइट में 90 मिनट तक AC खराब होने का मामला सामने आया है. पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वारिंग ने इसका वीडियो शेयर कर परेशानी जाहिर की है. उन्होने DGCA और AAI को टैग करत हुए एक्शन लेने की मांग की है.
कभी पक्षी टकराने तो कभी तकनीकी खराबी के मामले फ्लाइट में आए दिन सामने आते रहते हैं. लेकिन अब एक नया और हैरान करने वाला मामला आया है. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर इंडिगो की फ्लाइट का एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने दावा किया है कि इंडिगो की फ्लाइट में एयर कंडीशनर (AC) खराब होने के बाद 90 मिनट तक यात्रियों को परेशान होना पड़ा. जब काफी देर तक AC नहीं चला तो एयर होस्टेस ने यात्रियों के हाथ में टिशू पेपर थमा दिए.
यह वीडियो पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने शनिवार को शेयर किया है. उन्होंने लिखा है कि इंडिगो विमान 6E7261 पर चंडीगढ़ से जयपुर की यात्रा के दौरान उन्हें सबसे भयावह अनुभवों का सामना करना पड़ा. यह करीब 90 मिनट की यात्रा थी, जो तकलीफों से भरी रही.
पहले 10-15 मिनट इंतजार कराया
राजा वारिंग ने बताया,'पहले तो यात्रियों को बिना एयर कंडीशनिंग के ही फ्लाइट के अंदर बैठाया गया. जब इसकी शिकायत की गई को चिलचिलाती गर्मी में करीब 10-15 मिनट कतार में इंतजार कराया गया. इसके बाद बिना एसी चालू किए ही फ्लाइट ने उड़ान भर ली. उड़ान भरने से लेकर लैंडिंग तक एसी बंद ही थे. पूरे सफर में यात्रियों को कष्ट झेलना पड़ा. जब लोगों ने अपनी परेशानी शेयर की तो एयर होस्टेस ने उदारता दिखाते हुए पसीना पोंछने के लिए टिशू पेपर थमा दिए.'
कागज से खुद को करना पड़ा पंखा
वीडियो में यात्रियों को टिश्यू और कागज से खुद को पंखा करते हुए देखा जा सकता है. इस घटना के बाद राजा वारिंग ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (AAI) को टैग करते हुए एयरलाइन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.








