
Indians Evacuation From Ukraine: यूक्रेन से भारत लौटे 250 और छात्र, देखें 'मिशन ऑपरेशन गंगा' पर क्या बोले सिंधिया
AajTak
यूक्रेन से आने वाले भारतीयों की रोमानिया के रास्ते से वतन वापसी हो रही है. देर रात रोमानिया से 250 भारतीयों को लेकर उड़े एक विमान ने दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग की. खास बात ये रही की यूक्रेन से पहुंचे इन सभी छात्रों की अगवानी के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद एयरपोर्ट पहुंचे थे. इस दौरान सभी छात्रों में वतन वापसी की खुशी साफ देखी गई. इससे पहले 271 छात्रों को रोमानिया के रास्ते मुंबई लाया गया था जहां केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उनकी अगवानी की थी. देखें क्या बोले नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











