
Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज! राजस्थान-गुजरात के बीच चलेगी ये नई ट्रेन, देखें रूट
AajTak
गाड़ी संख्या 19822 कोटा से असारवा के बीच मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी. कोटा से 6.45 बजे रवाना होकर ये ट्रेन अगले दिन सुबह 6 बजे असारवा पहुंचगी. वापसी में गाड़ी संख्या 19821 असारवा से कोटा के बीच बुधवार और शनिवार को चलेगी.
राजस्थान के लोगों को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से बड़ी सौगात मिली है. 3 मार्च से राजस्थान स्थित कोटा से अहमदाबाद के सैटेलाइट स्टेशन असारवा तक सीधी ट्रेन चलेगी. ये सप्ताह में दो दिन चलने वाली ट्रेन होगी. इस ट्रेन के माध्यम से कोटा अब बूंदी, उदयपुर, डूंगरपुर के रास्ते भी अहमदाबाद से जुड़ जाएगा.
जानकारी के अनुसार स्पीकर ओम बिरला 3 मार्च को शाम 6.45 बजे कोटा रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे. चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ट्रेन से चित्तौड़ तक जाएंगे. गाड़ी संख्या 19822 कोटा से असारवा के बीच मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी. कोटा से 6.45 बजे रवाना होकर ये ट्रेन अगले दिन सुबह 6 बजे असारवा पहुंचगी. वापसी में गाड़ी संख्या 19821 असारवा से कोटा के बीच बुधवार और शनिवार को चलेगी. यह ट्रेन रात 8.40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9 बजे कोटा पहुंचेगी. ट्रेन में 2 द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित, 4 तृतीय श्रेणी वातानुकूलित, 7 स्लीपर, 2 साधारण तथा एक कोच दिव्यांग व गार्ड का होगा.
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव ये ट्रेन कोटा और असारवा के बीच बूंदी, मांडलगढ़, पारसोली, बस्सी बेरीसाल, चंदेरिया, कपासन, फतेहनगर, मावली जंक्शन, राणा प्रताप नगर, उदयपुर सिटी, जावर, जयसमंद रोड, डूंगरपुर, लुसाड़िया, रायगढ़ रोड, हिम्मतनगर, नंदोल, दाहेगम, और सरदारग्राम स्टेशन पर रुकेगी.
आसानी से मिलेगी यात्रियों को जगह कोटा और अहमदाबाद के बीच अभी 14 ट्रेन संचालित हैं. इनमें से कुछ दैनिक और कुछ साप्ताहिक हैं. इसके बाद भी यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में दिक्कत आती है. नई ट्रेन के कोटा से चलने के कारण यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सकेगा. इससे उनका सफर सुगम हो जाएगा. यह ट्रेन बूंदी, उदयपुर के रास्ते अहमदाबाद जाने वाली पहली ट्रेन भी होगी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











