
Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए अलर्ट! 22 से 27 मार्च के बीच रद्द रहेंगी ये 6 ट्रेनें, इस रूट की कई ट्रेनें डायवर्ट
AajTak
भारतीय रेलवे ने सिंगरौली रेलखंड के दोहरीकरण कार्य के चलते पूर्व मध्य रेलवे की 6 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. इसके अलावा कुछ ट्रेनों के परिचालन में विभाग ने अस्थाई बदलाव किया है. अगर आप इस रूट से यात्रा करने वाले तो इस लिस्ट को जरूर देखें.
भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुख-सुविधाओं का खास ख्याल रखता है. विभाग ट्रेन के परिचालन संबंधी हर तरह की जानकारियां यात्रियों के साथ साथ करता है. इसके लिए रेलवे अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल्स, ऑफिशियल वेबसाइट्स, प्रेस रिलीज और एसएमएस को माध्यम के तौर पर इस्तेमाल करता है.
भारतीय रेलवे ने सिंगरौली रेलखंड के दोहरीकरण कार्य के मद्देनजर चल रहे इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से पूर्व मध्य रेल की तीन जोड़ी ट्रेनों( 6 ट्रेनों) को रद्द कर दिया है. इसके अलावा कुछ ट्रेनों के परिचालन में विभाग ने अस्थाई बदलाव किया है. अगर आप इस रूट से यात्रा करने वाले तो इस लिस्ट को जरूर देखें.
परिचालन रद्द की गई ट्रेन
>गाड़ी संख्या 22165 भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस 22 और 25 मार्च को रद्द रहेगी. >गाड़ी संख्या 22166 सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस 23 और 28 मार्च को रद्द रहेगी. >गाड़ी संख्या 22167 सिंगरौली- हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 26 मार्च को रद्द रहेगी. >गाड़ी संख्या 22168 हजरत निजामुद्दीन-सिंगरौली एक्सप्रेस 27 मार्च को रद्द रहेगी. >गाड़ी संख्या 11651 जबलपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस 21 से 27 मार्च तक रद्द रहेगी. >गाड़ी संख्या 11652 सिंगरौली-जबलपुर एक्सप्रेस 22 से 27 मार्च तक रद्द रहेगी.
परिवर्तित मारो से चलाई जाने वाली ट्रेनें
>20 मार्च को हावड़ा से चलने वाली 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-प्रयागराज छिवकी जंक्शन- कटनी मुड़वारा के रास्ते चलेगी.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







