
Indian Railways: रेलवे ने रद्द की ये 8 ट्रेनें, कई के रूट में किया गया बदलाव, यात्रा करने से पहले चेक कर लें लिस्ट
AajTak
रेलवे अपने यात्रियों की सुख-सुविधाओं का खास ख्याल रखता है. यात्रा से संबंधित उन्हें हर तरह की जानकारी भी मुहैया कराता है. ट्रेनों के रद्द होने से उनके रूट और समय में बदलाव तक की जानकारी रेलवे अपने सोशल मीडिया हैंडल्स और एसएमएस के माध्यम से यात्रियों को देता रहता है.
List of Cancelled Trains, Indian Railways: रेलवे अपने सिस्टम को लगातार अपग्रेड कर रहा है. स्टेशन्स को हाइटेक बनाया जा रहा है. ट्रेनों को समय से चलाया जा सके, इसके लिए नए ट्रैक भी बनाए जा रहे हैं. इसके आलावा रेलवे ट्रैक के आसपास लोग सुगमता से रेलवे लाइन पार कर सकें, इसके लिए कम ऊंचाई वाले पुलों का भी निर्माण कराया जा रहा है. इसी कड़ी में छपरा ग्रामीण-गोल्डेनगंज के मध्य एल.एच.एस. (Limited Hight Subway) का निर्माण किया जा रहा है, जिसके चलते 1 अप्रैल 2023 को इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा.
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि छपरा ग्रामीण-गोल्डेनगंज के मध्य एल.एच.एस.निर्माण के चलते 1 अप्रैल को इस रुट से होकर गुजरने वाली कई गाड़ियां रद्द रहेंगी. वहीं, कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया जाएगा और कुछ ट्रेनों को रि-शिड्यूल किया गया है. अगर आप इस रूट से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में सफर करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी. यहां हम उन सभी ट्रेनों के लिस्ट के साथ आए हैं जो 1 अप्रैल को प्रभावित रहेंगी.
01 अप्रैल को ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल :
> सोनपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 05247 सोनपुर-छपरा अनारक्षित विशेष ट्रेन रद्द रहेगी. > छपरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 05248 छपरा-सोनपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन रद्द रहेगी. >सोनपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 05241 सोनपुर-पचदेवरी हाल्ट अनारक्षित विशेष ट्रेन रद्द रहेगी. >पचदेवरी हाल्ट से चलने वाली गाड़ी संख्या 05242 पचदेवरी हाल्ट-सोनपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन रद्द रहेगी. >गोरखपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या15080 गोरखपुर-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस रद्द रहेगी. >पाटलीपुत्र से चलने वाली गाड़ी संख्या 15079 पाटलीपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी. > पटना से चलने वाली गाड़ी संख्या 03215 पटना-थावे विशेष गाड़ी रद्द रहेगी.
>थावे से चलने वाली गाड़ी संख्या 03216 थावे-पटना विशेष गाड़ी रद्द रहेगी.
इन ट्रेनों का होगा मार्ग परिवर्तन:

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








