
Indian Railways: रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी! बिहार के इन स्टेशनों से पुणे के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम शेड्यूल
AajTak
रेल यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने कुछ महत्वपूर्ण ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इसके तहत बिहार के जयनगर से पुणे और दानापुर से पुणे और मुजफ्फरपुर से यशवंतपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी.
भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए समय-समय पर कई फैसले लेता रहता है. इसी कड़ी मेंरेल यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने कुछ महत्वपूर्ण ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इसके तहत बिहार के जयनगर से पुणे और दानापुर से पुणे और मुजफ्फरपुर से यशवंतपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी.
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 05269 मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर वन वे स्पेशल दिनांक 04 मार्च 2024 को मुजफ्फरपुर से 15.30 बजे प्रस्थान करेगी तथा हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 06 मार्च 2024 को 19.00 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी. इस होली स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 03, स्लीपर क्लास के 09 तथा साधारण श्रेणी के 03 कोच होंगे.
इसी तरह गाड़ी संख्या 05279 बरौनी-कोयम्बत्तूर वन वे स्पेशल दिनांक 04 मार्च 2024 को बरौनी से 23.45 बजे प्रस्थान करेगी तथा किउल, झाझा, जसीडीह, चितरंजन, धनबाद, रांची के रास्ते 07 मार्च 2024 को 04.00 बजे कोयम्बत्तूर पहुंचेगी. इस होली स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 02, स्लीपर क्लास के 13 तथा साधारण श्रेणी के 03 कोच होंगे.
गाड़ी संख्या 05529 जयनगर-पुणे वन वे स्पेशल दिनांक 05 मार्च 2024 को जयनगर से 17.00 बजे प्रस्थान करेगी तथा दरभंगा, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 07 मार्च 2024 को 05.35 बजे पुणे पहुंचेगी. इस होली स्पेशल ट्रेन में स्लीपर क्लास के 20 कोच होंगे.
गाड़ी संख्या 03265 दानापुर-पुणे वन वे स्पेशल दिनांक 04 मार्च 2024 को दानापुर से 21.40 बजे प्रस्थान करेगी तथा आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 06 मार्च 2024 को 04.30 बजे पुणे पहुंचेगी. इस होली स्पेशल ट्रेन में स्लीपर क्लास के 20 कोच होंगे.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











