
Indian Railways: यूपी के यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे इन रूट्स पर चला रहा नई ट्रेनें
AajTak
Indian Railways trains to Uttar pradesh: भारतीय रेलवे यूपी के यात्रियों के लिए खुशखबरी सुनाई है. दरअसल, रेलवे ने यूपी के तीन रूट्स पर ये सेवाएं शुरू कर दी हैं. यहां देखें शेड्यूल.
देश में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप कम होने के साथ ही अनलॉक की प्रक्रिया शुरु हो चुकी हैं. इसी बीच भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यूपी के लोगों को बड़ी खुशखबरी सुनाई है. रेलमंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. दरअसल, रेलवे कानपुर-नई दिल्ली,लखनऊ-आगरा और प्रयागराज-आनंदविहार के बीच ट्रेन सेवाएं शुरू की जा रही हैं. सुगम और सुविधाजनक यात्रा के लिये, उत्तर प्रदेश में कानपुर - नई दिल्ली, लखनऊ - आगरा, तथा प्रयागराज - आनंद विहार के बीच ट्रेन सेवायें शुरु की जा रही हैं। महामारी से सुरक्षा को देखते हुए, यात्रा के दौरान कोरोना संबंधी नियमों का पालन अनिवार्य है। pic.twitter.com/oC1bR6B7dv कानपुर-नई दिल्ली के बीच ट्रेन 7 जून से सप्ताह में 4 दिन चलेगी, लखनऊ-आगरा रेल सेवा 7 जून से सप्ताह में पांच दिन चलेगी. वहीं, प्रयागराज-आनंद विहार 11 जून से साप्ताहिक अपनी सेवाएं देगी. रेल मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने यात्रियों से अनुरोध करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान कोरोना नियमों का पालन करना होगा.
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









