
Indian Railways: मुंबई से यूपी-बिहार के लिए रेलवे चला रहा कई स्पेशल ट्रेन, रिजर्वेशन शुरू
AajTak
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच लागू किए गए प्रतिबंधों के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई, पुणे से बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्टेशनों के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है.
देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ाई हुई है. कई राज्यों में स्थिति ऐसी हो गई है कि लॉकडाउन लगाना पड़ गया है. महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए उद्धठ ठाकरे सरकार ने राज्य में प्रतिबंधों के साथ ही धारा-144 लागू कर दी है. ऐसे में पुणे और मुंबई जैसे बड़े शहरों से लोगों का पलायन शुरू हो गया है. इसी बीच यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई और पुणे से बिहार तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्टेशनों के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. 01315 सोलापुर - प्रयागराज स्पेशल ट्रेन सोलापुर से विशेष गाड़ी हर शुक्रवार और सोमवार 16 अप्रैल 2021 से 30 अप्रैल 2021 तक चलेगी. ट्रेन दादर, पुणे, कल्याण आदि स्टेशनों पर रुकेगी और फिर प्रयागराज छिवकी जंक्शन पहुंचेगी.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











