
Indian Railways: मथुरा और वृंदावन के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, शुरू होने जा रही नई रेल बस सर्विस, मिलेंगी ये शानदार सुविधाएं
AajTak
Mathura to Vrindavan Rail Bus Service: मथुरा से वृंदावन के बीच चलने वाली इस रेल बस को अत्याधुनिक तकनीक से बनाया गया है. मॉडर्न टेक्नोलॉजी से बनी इस रेल बस में सीसीटीवी, म्यूजिक, पैसेंजर एड्रेस सिस्टम की सुविधा मिलेगी. साथ ही, यात्रियों को कुशन युक्त सीटें मिलेंगी.
Mathura Vrindavan Rail Bus Service, Indian Railways: मथुरा और वृंदावन जाने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर है. मथुरा और वृंदावन के बीच आगामी 30 सितंबर 2022 से नई रेल बस सेवा शुरू होने जा रही है. पिछले सप्ताह इस रेल बस सेवा का ट्रायल रन भी किया गया.
4 करोड़ 17 लाख की लागत से इज्जत नगर मे निर्मित यह रेल बस मथुरा वृंदावन के मध्य दौड़ेगी. बताते चलें कि इस रूट पर पहले से चलने वाली पुरानी रेल बस मथुरा वृंदावन के बीच तीन फेरे लगाया करती थी. जबकि नई रेल बस के 5 फेरे लगाने की व्यवस्था की गई है.
रेल बस में मौजूद हैं यह सुविधाएं मथुरा से वृंदावन के बीच चलने वाली इस रेल बस को अत्याधुनिक तकनीक से बनाया गया है. मॉडर्न टेक्नोलॉजी से बनी इस रेल बस में सीसीटीवी, म्यूजिक, पैसेंजर एड्रेस सिस्टम की सुविधा मिलेगी. साथ ही, यात्रियों को कुशन युक्त सीटें मिलेंगी. इसकी बॉडी स्टीलनेस स्टील से बनी हुई है.
रेल बस में यात्रा करने वालों के लिए मोबाइल और लैपटॉप चार्जर की सुविधा भी रहेगी और यात्रियों को भजन सुनने को भी मिलेगा. 44 सीटों वाली रेल बस में मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट एलईडी लाइट के अलावा अन्य सुविधाएं भी मिलेगी.
Mathura - Vrindavan journey to get more comfortable! A newly produced 50 seater intercity rail bus with a more powerful engine, will soon serve the two cities. जय गोविंदा जय गोपाला। pic.twitter.com/Gz15kM9X4I
जानिए कितना होगा किराया इस रेल बस के शुरू होने से श्रद्धालुओं को मथुरा वृंदावन के मध्य आवागमन में सुविधा होगी. इसे डिजिटल तकनीकी से तैयार किया गया है. मथुरा से वृंदावन जाने के लिए अब यात्रियों को प्रति व्यक्ति 30 रुपये देने होंगे.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











