
Indian Railways: नॉन इंटरलॉकिंग के चलते इस रेलवे रूट पर कई ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले देख लें लिस्ट
AajTak
Indian Railways: यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए रेलवे समय-समय पर विकास कार्य करता रहता है. इसके चलते रेलवे को कई बार कुछ ट्रेनों को रद्द तो कुछ गाड़ियों तो डायवर्ट करना पड़ता है. हालांकि, यात्रियों को परेशानी ना हो, इसके लिए रेलवे रद्द की गई ट्रेनों की जानकारी पहले ही देता है.
Indian Railways: भारतीय रेलवे यात्रा को सुगम बनाने और ट्रेनों को समयबद्ध तरीके से चलाने के लिए तमाम तरह के आधुनिक तकनीकी बदलाव कर रहा है. इसी कड़ी में तमाम स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है. इसी कड़ी में पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल के वजीरगंज और तिलैया स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है. स्टेशनों के बीच नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य के मद्देनजर कुछ मेल/एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है.
रेलवे ने दानापुर मंडल के वजीरगंज और तिलैया स्टेशन रूट से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को अस्थाई रूप से कैंसिल कर दिया गया है. वहीं, कई ट्रेनों को नियंत्रित करके चलाने का भी फैसला किया गया है. अगर आप इस रूट पर आने वाले कुछ दिनों में यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार इस लिस्ट को जरूर देख लें.
Railway Cancelled Trains List: रद्द की गई ट्रेनें
नियंत्रित कर चलायी जाने वाली ट्रेनों की लिस्ट
आंशिक समापन/प्रारंभ कर चलायी जाने वाली ट्रेनें गाड़ी संख्या 03630 दानापुर-तिलैया पैसेंजर का आंशिक समापन 31 अगस्त से 02 सितंबर तक राजगीर में किया जाएगा. जबकि गाड़ी संख्या 03629 तिलैया-दानापुर पैसेंजर का आंशिक प्रारंभ 31 अगस्त से 02 सितंबर तक राजगीर से किया जाएगा.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











