
Indian Railways: इस रेल रूट पर 4 मार्च तक कई ट्रेनें रद्द, 24 ट्रेनों का रूट रहेगा डायवर्ट, देखें लिस्ट
AajTak
Railway News: लखनऊ मंडल के डालीगंज-बादशाहनगर-गोमतीनगर-मल्हौर स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के कारण प्री-नाॅन इंटरलाॅक, नाॅनइंटरलाॅक कार्य हो रहा है. जिसकी वजह से इस रेल रूट पर आज यानी 19 फरवरी से 4 मार्च तक अगल-अगल तारीखों में कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. आइए देखते हैं लिस्ट.
North Eastern Railway: रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के डालीगंज-बादशाहनगर-गोमतीनगर-मल्हौर स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के कारण प्री-नाॅन इंटरलाॅक, नाॅनइंटरलाॅक कार्य के चलते इस रूट से होकर गुजरने वाली गाड़ियों का अलग-अलग तारीखों मे निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन, नियंत्रण एवं पुनर्निधारण किया जाएगा. अगर आप आने वाले कुछ दिनों में इस रूट से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में सफर करने वाले हैं, तो आपके लिए ये काम की खबर है.
Cancelled Trains List: यह ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
> ऐशबाग से 19 फरवरी से 03 मार्च, 2023 तक चलने वाली ट्रेन 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
> गोरखपुर से 20 फरवरी से 04 मार्च, 2023 तक चलने वाली 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
> गोरखपुर से 20 फरवरी से 03 मार्च, 2023 तक चलने वाली 12531 गोरखपुर-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
> लखनऊ जं से 20 फरवरी से 03 मार्च, 2023 तक चलने वाली 12532 लखनऊ जं.-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








