
Indian Railway News: वंदे भारत ट्रेन में कचरे की तस्वीर वायरल, देखें क्या बोले रेल मंत्री
AajTak
Vande Bharat Train Video: सोशल मीडिया पर वंदे भारत ट्रेन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें चारों तरफ कचरा नजर आ रहा है. रेल मंत्री ने वंदे भारत ट्रेन में सफाई व्यवस्था की वीडियो शेयर करते हुए यात्रियों से कचरा ना फैलाने और सफाई में सहयोग करने की अपील की है.
Vande Bharat Train Garbage Photo: वंदे भारत ट्रेन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें ट्रेन के अंदर कचरा, पॉलिथीन, पानी की बोतलें और खाली पैकेट नजर आ रहे हैं. यह वायरल तस्वीर IAS ऑफिसर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर की तो वंदे भारत ट्रेन एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है. तस्वीर को कई यूजर्स सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. इस बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.
क्या बोले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
रेल मंत्री ने वंदे भारत ट्रेन में फैले कचरे का वायरल फोटो शेयर करते हुए यात्रियों से साफ-सफाई में सहयोग करने की अपील की है. रेल मंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें सफाईकर्मी सभी यात्रियों की सीट पर जाकर कूड़ा-करकट एक बैग में जमा करता दिखाई दे रहा है. वीडियो शेयर करने के साथ ही रेल मंत्री ने जानकारी दी कि #VandeBharat ट्रेनों के लिए सफाई व्यवस्था बदली गई है. आपके सहयोग की जरूरत है. रेलवे द्वारा उठाए गए इस कदम की लोग सराहना कर रहे हैं.
Cleaning system changed for #VandeBharat trains. आपका सहयोग अपेक्षित है। https://t.co/oaLVzIbZCS pic.twitter.com/mRz5s9sslU
भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन- वंदे भारत:
वंदे भारत ट्रेन भारतीय रेलवे में नए युग की तकनीक को दशार्ती है. यह भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है, जो शताब्दी से भी ज्यादा यानी कि 220 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है. स्पीड के साथ-साथ वंदे भारत ट्रेन अपने शानदार इंटीरियर के लिए भी जानी जाती है. वंदे भारत ट्रेन में गंदगी की ऐसी तस्वीर देखकर लोग सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











