
India Vs England: लंच ब्रेक के बाद खेल शुरू, इंग्लैंड मजबूत स्थिति में
Zee News
India Vs England 2021: शमी ने 'राउंड द विकेट' गेंदबाजी करते हुए खेल के पहले घंटे में रोरी बर्न्स (153 गेंद में 61 रन) को बोल्ड किया.
लीड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच लीड्स के हैडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा रहा है. आज टेस्ट मैच का दूसरा दिन है. इंग्लैंड की तरफ से क्रीज पर डेविड मलान और जो रूट हैं. भारत ने मेजबान टीम के दो सलामी बल्लेबाजों को आउट कर दिया लेकिन इंग्लैंड पर दबाव बनाने के लिए इतना काफी नहीं था जिससे मेजबान टीम ने गुरूवार को यहां तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक अपनी बढ़त 104 रन की कर ली.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










