
India-US Trade Deal: US सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भारत को राहत, 18 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ बेअसर! नई ट्रेड डील पर बन सकती है बात
ABP News
India-US Trade Deal: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भारत पर 18% टैरिफ बेअसर हो सकता है. अब 15% वैश्विक टैरिफ लागू किए जाने समेत नए व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू हुई है.
अमेरिका की तरफ से भारत पर लगाए जाने वाले 18 फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ अब बेअसर हो सकते हैं. हाल ही में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला दिया है, जिसके बाद नई टैरिफ व्यवस्था लागू हो गई है. अब दोनों देश एक नए अंतरिम व्यापार समझौते (BTA) पर काम कर रहे हैं, जो दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है.
पहले भारत पर 25 फीसदी टैरिफ था, जिसे घटाकर 18 फीसदी करने की बात हुई थी. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने IEEPA कानून के तहत लगाए गए टैरिफ को गलत बताया. इसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 15 फीसदी का समान ग्लोबल टैरिफ लागू करने की घोषणा की. अब यही नई व्यवस्था मानी जा रही है.
15 फीसदी + MFN का मतलब
अब 15 फीसदी टैरिफ, पहले से लागू ‘मोस्ट फेवर्ड नेशन’ (MFN) दर के ऊपर लगेगा. MFN वह दर है जो सभी देशों पर बराबर लागू होती है. अगर सभी देशों पर 15 फीसदी ही लगेगा, तो भारत पर अलग से 18 फीसदी लगाने का सवाल नहीं बनता. यह 15 फीसदी टैरिफ फिलहाल 150 दिनों के लिए अस्थायी तौर पर लागू है. आगे इसे जारी रखने के लिए अमेरिका की संसद की मंजूरी जरूरी होगी.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












