
India-US ties: व्हाइट हाउस में गर्मजोशी से बाइडेन ने पीएम मोदी का स्वागत किया, वैश्विक चुनौतियों पर हुई चर्चा
AajTak
भारत-अमेरिका के रिश्ते में और जान डालने के लिए और कई अन्य अंतराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएस के दौरे पर हैं. आज प्रधानमंत्री मोदी ने यूएस के राष्ट्रपति जो बाइडेन से व्हाइट हाउस में मुलाकात की. बाइडेन ने मोदी का स्वागत गर्मजोशी से किया. दोनों नेताओं की मुलाकात तकरीबन घंटेभर चली. इस दौरान कोरोना वैक्सीन, महामारी, टेक्नोलॉजी, और दोनों देशों के संबंध को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. पीएम ने इस दौरान बाइडेन का विजन को काफी प्रेरक बताया. देखें वीडियो.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











