
India Today Conclave East 2022: 'अग्निवीर' पर बोले Lt. जनरल कलिता- पेंशन का बजट घटाने के लिए नहीं लाई गई स्कीम
AajTak
India Today Conclave East के 5वें संस्करण के दूसरे दिन, लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कलिता ने अग्निपथ योजना पर अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि अग्निवीर स्कीम पेंशन का बजट कम करने के लिए नहीं लाई गई है.
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव ईस्ट (India Today Conclave East) के 5वें संस्करण के दूसरे दिन, भारतीय सेना की पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कलिता (Lieutenant General Rana Pratap Kalita) ने अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) पर अपने विचार रखे.
HOT BUTTON: Agniveers on Agnipath: A Reform Required or a Disaster-in-Waiting विषय पर लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कलिता ने कहा कि 14 जून को अग्निपथ योजना लॉन्च हुई थी, तब से ही इसपर विरोध हो रहा था. ये विरोध हिंसक भी रहा.
1 लाख लोगों ने अग्निवीर स्कीम में रजिस्टर किया
लेफ्टिनेंट जनरल कलिता ने कहा कि मुझे लगता है कि जानकारी के अभाव की वजह से विरोध करने वाले युवा इसे ठीक तरह से समझ नहीं पाए. लेकिन धीरे-धीरे लोगों के ये समझ आया कि ये स्कीम अच्छी है और युवाओं को इससे फायदा होगा. तो विरोध भी कम हो गया. तीनों सेनाओं के लिए नोटिफिकेशन निकला है. अब तक 1 लाख लोगों ने अग्निवीर स्कीम में रजिस्टर किया है, 10 हजार महिलाओं ने नेवी में रजिस्टर किया है.
'हमें समय के साथ चलना होगा'
लेफ्टिनेंट जनरल कलिता ने कहा कि हमें नई टेक्नोलॉजी के साथ बदलना होगा. हमें न सिर्फ खुद को, बल्कि सेना को भी रीस्ट्रक्चर करने की जरूरत है. टेक्नोलॉजी को समझना जरूरी है. समय के साथ चलना जरूरी है, जिससे हम आने वाली लड़ाइयों के लिए तैयार रह सकें.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










