
India Stock Market MCap: कनाडा और ब्रिटेन से आगे निकला भारत, इस मामले में अब सिर्फ 5 देशों से पीछे
AajTak
पिछले एक महीने के दौरान दुनिया के सारे प्रमुख शेयर बाजारों को एमकैप में भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है. सिर्फ सऊदी अरब अकेला ऐसा बाजार है, जिसका एमकैप इस दौरान बढ़ा है.
बीते कुछ महीनों से बिकवाली (Sell Off) की चपेट में आने के बाद भी भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) का परफॉर्मेंस ज्यादातर अन्य मार्केट की तुलना में बेहतर रहा है. इसके चलते भारतीय शेयर बाजार की ग्लोबल रैंकिंग में सुधार देखने को मिला है. बाजार के अच्छे परफॉर्मेंस ने एमकैप (MCap) को बढ़ाने में मदद की है और इस लिहाज से अब भारत टॉप6 में शामिल हो गया है. ब्रिटेन (UK) और कनाडा (Canada) जैसे मार्केट अब भारत से पीछे छूट चुके हैं.
इतना हुआ नुकसान, फिर भी बढ़ी भारत की रैंकिंग
ब्लूमबर्ग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारतीय शेयर बाजार अब 3.17 ट्रिलियन डॉलर के एमकैप के साथ छठे स्थान पर पहुंच गया है. भारत ने कनाडा और ब्रिटेन को पीछे छोड़ने में कामयाबी हासिल की है, जिनका एमकैप क्रमश: 3.13 ट्रिलियन डॉलर और 3.11 ट्रिलियन डॉलर है. बिकवाली का ताजा दौर शुरू होने के बाद लगभग सभी बाजारों को एमकैप के मामले में नुकसान उठाना पड़ा है. भारत की बात करें तो 01 फरवरी से अब तक एमकैप में 357.05 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है. दूसरी ओर ब्रिटिश मार्केट को इस दौरान 410 बिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है.
भारत से आगे इन देशों का शेयर बाजार
एमकैप के लिहाज से अमेरिका अभी भी पहले पायदान पर बना हुआ है. अमेरिकन मार्केट का एमकैप (US Market MCap) अभी 46.01 ट्रिलियन डॉलर है. इसके बाद 11.31 ट्रिलियन डॉलर एमकैप के साथ चीन दूसरे और 5.78 ट्रिलियन डॉलर के एमकैप के साथ जापान तीसरे स्थान पर है. हांगकांग और सऊदी अरब के शेयर बाजार भी अभी भारत से आगे हैं. चौथे सबसे बड़े बाजार हांगकांग का एमकैप अभी 5.50 ट्रिलियन डॉलर है, जबकि सऊदी अरब 3.25 ट्रिलियन डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर है.
घटने के बजाय बढ़ गया सऊदी अरब का एमकैप

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.






