
India's Got Talent: जादूगर ने 5 फीट 7 इंच लंबी शिल्पा शेट्टी को 1 इंच का बनाया, देखकर चौंक जाएंगे
AajTak
इंडियाज गॉट टैलेंट के मंच पर तब सन्नाटा पसरा जब शिल्पा शेट्टी को जादूगर ने 1 इंच में समेट दिया. ये जादू वहां मौजूद सभी लोग देख चौंक गए. शिल्पा शेट्टी खुद को इतना छोटा देख डर गई थीं. लेकिन जब मैजिशियन ने उन्हें उनकी कद काठी का बनाया तब एक्ट्रेस ने राहत की सांस ली.
रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में अपने हुनर से कई बार आपने कंटेस्टेंट्स को जजेज की बोलती बंद करते देखा होगा. शो के एक एपिसोड में भी बिल्कुल ऐसा ही हुआ जब मैजिशियन बीएस रेड्डी ने अपने जादुई करतब से जजेज समेत वहां बैठे सभी लोगों के छक्के छुड़ा दिए. कंटेस्टेंट का मैजिक देख सेट पर सन्नाटा ही पसर गया.

धुरंधर 2 ने सिर्फ आदित्य धर के नाम का भौकाल ही नहीं बनाया, उन्हें इंडस्ट्री का टॉप डायरेक्टर भी बना दिया है. अभी तक बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के सबसे कामयाब डायरेक्टर रोहित शेट्टी थे. लेकिन आदित्य अब उन्हें ओवरटेक करने जा रहे हैं. इस रास्ते पर वो पहले ही सिद्धार्थ आनंद और राजकुमार हिरानी से आगे निकल चुके हैं.

महाकुंभ वायरल गर्ल और एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी शादी के बाद बड़े विवाद में फंस गई हैं. फरमान खान से शादी को लेकर जहां उनके रिश्ते को लव जिहाद बताया जा रहा है, वहीं डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों ने मामला और गरमा दिया है. अब सनोज मिश्रा ने इन आरोपों पर पलटवार किया है, जबकि मोनालिसा के परिवार ने भी उनके दावों को झूठा बताया है.











