
India’s Best Dancer 2 जीतने पर बोलीं Saumya Kamble, अब तय हो गया, डॉक्टर नहीं कोरियोग्राफर ही बनूंगी
AajTak
India’s Best Dancer 2 विनर Saumya Kamble अका छोटी हेलेन अब अपने फ्यूचर को लेकर क्लीयर हैं. सौम्या अब डांसिंग में ही अपना करियर देखती हैं. उनकी ख्वाहिश कोरियोग्राफर बनने की है और वे इंटरनैशनल प्लैटफॉर्म पर देश को रिप्रेजेंट करना चाहती हैं.
India’s Best Dancer 2 में विनर का खिताब जीतने के बाद आजतक डॉट कॉम से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान सौम्या कांबले कहती हैं, अभी तक यकीन नहीं हो पा रहा है कि मैंने ट्रॉफी जीत ली है. यह फीलिंग बयां नहीं की जा सकती है. सच कहूं, मैंने नहीं सोचा था कि ट्रॉफी जीत पाऊंगी, मेरे अलावा जो और चार कंटेस्टेंट्स रहे हैं. वे बहुत ही स्ट्रॉन्ग और यूनिक हैं, उनकी परफॉर्मेंस देखकर लगा नहीं था कि मैं विनर बन पाऊंगी. दर्शकों का प्यार और मेरी मेंटॉर की वजह से ट्रॉफी मिली है.

धुरंधर 2 ने सिर्फ आदित्य धर के नाम का भौकाल ही नहीं बनाया, उन्हें इंडस्ट्री का टॉप डायरेक्टर भी बना दिया है. अभी तक बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के सबसे कामयाब डायरेक्टर रोहित शेट्टी थे. लेकिन आदित्य अब उन्हें ओवरटेक करने जा रहे हैं. इस रास्ते पर वो पहले ही सिद्धार्थ आनंद और राजकुमार हिरानी से आगे निकल चुके हैं.

महाकुंभ वायरल गर्ल और एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी शादी के बाद बड़े विवाद में फंस गई हैं. फरमान खान से शादी को लेकर जहां उनके रिश्ते को लव जिहाद बताया जा रहा है, वहीं डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों ने मामला और गरमा दिया है. अब सनोज मिश्रा ने इन आरोपों पर पलटवार किया है, जबकि मोनालिसा के परिवार ने भी उनके दावों को झूठा बताया है.











