
India in Champions Trophy semi final: पाकिस्तान-बांग्लादेश का पत्ता साफ... चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचे भारत और न्यूजीलैंड
AajTak
Bangladesh vs New Zealand Match: भारतीय टीम और न्यूजीलैंड ने ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. इन दोनों टीमों ने अब तक अपने ग्रुप में 2-2 मैच खेले और दोनों में जीत दर्ज की है. दूसरी और पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें हैं. उन्होंने भी 2-2 मैच खेले और दोनों में उन्हें हार मिली.
India in Semi Final of Champions Trophy: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. उसके साथ ग्रुप-ए से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम न्यूजीलैंड बन गई है. जबकि इसी ग्रुप में शामिल मेजबान टीम पाकिस्तान और बांग्लादेश बाहर हो गई हैं.
ग्रुप-ए से भारत और न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल में पहुंचने का फैसला सोमवार (24 फरवरी) को हुआ. इस दिन रावलपिंडी में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच करो या मरो का मुकाबला खेला गया. इस मैच में न्यूजीलैंड टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की.
भारत और न्यूजीलैंड ने जीते 2-2 मुकाबले
इस नतीजे के साथ ही भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल में पहुंचने का फैसला हो गया. दरअसल, इन दोनों टीमों ने अब तक अपने ग्रुप में 2-2 मैच खेले और दोनों में जीत दर्ज की है. दूसरी और पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें हैं. उन्होंने भी 2-2 मैच खेले और दोनों में उन्हें हार ही मिली.
इस तरह पॉइंट्स के आधार पर पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर हो गईं. जबकि भारतीय टीम और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया था. इसके बाद पाकिस्तान को भी 6 विकेट से ही करारी शिकस्त दी.
अब ग्रुप-ए में 2 मैच और खेले जाएंगे. यह दोनों ही मुकाबले औपचारिक रहने वाले हैं. इस ग्रुप का अगला मैच पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा. यह मैच 27 फरवरी को रावलपिंडी में ही होगा. जबकि ग्रुप का आखिरी मुकाबला भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच 2 मार्च को दुबई में खेला जाएगा.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











