
INDIA ब्लॉक से कांग्रेस को बाहर करने के लिए दूसरे दलों से बात करेगी AAP, दिल्ली चुनाव से पहले तनातनी
AajTak
दिल्ली चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच तनातनी बढ़ गई है. सूत्रों के मुताबिक अब आम आदमी पार्टी (AAP) INDIA ब्लॉक से कांग्रेस को बाहर करना चाहती है. इसके लिए वह दूसरे दलों से बात करेगी.
दिल्ली चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच तनातनी बढ़ गई है. सूत्रों के मुताबिक अब आम आदमी पार्टी (AAP) INDIA ब्लॉक से कांग्रेस को बाहर करना चाहती है. इसके लिए वह दूसरे दलों से बात करेगी. इस मुद्दे को लेकर दोपहर 1 बजे दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता संजय सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.
आम आदमी पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस को लेकर AAP नेताओं में भारी नाराजगी है. इसलिए अब AAP इंडिया अलायंस से कांग्रेस को बाहर करने के लिए दूसरी पार्टियों से बातचीत करेगी. AAP का आरोप है कि कांग्रेस, बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रही है.
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के नेताओं की तरफ से लगातार हो रही बयानबाजी को लेकर AAP नेता नाराज हैं. एक दिन पहले ही दिल्ली यूथ कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी. इसे लेकर भी AAP नेताओं में भारी नाराजगी है.
दरअसल, दिल्ली यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने 25 दिसंबर की शाम पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत की थी. लाकड़ा ने आरोप लगाया था कि AAP ने अपनी योजनाओं के जरिए जनता को गुमराह किया है और उनके साथ धोखा किया है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











