
INDIA गुट की बंग-जंग... ममता बनर्जी सख्त और राहुल गांधी सॉफ्ट क्यों बने हुए हैं?
AajTak
कांग्रेस के साथ भी ममता बनर्जी वैसे ही पेश आ रही हैं जैसे सीपीएम या बीजेपी जैसे राजनीतिक दल उनके निशाने पर रहते हैं, फिर भी कांग्रेस नेतृत्व रिएक्ट नहीं कर रहा है. वो कहती हैं टीएमसी एक भी सीट नहीं देने वाली है, लेकिन कांग्रेस की तरफ मिल कर ही चुनाव लड़ने की बातें हो रही है - आखिर माजरा क्या है?
ममता बनर्जी ने तो कांग्रेस के साथ जंग का ऐलान पहले ही कर दिया था, नीतीश कुमार का मामला तो बाद की बात है. जैसे बिहार में राहुल गांधी के दौरे के एक दिन पहले ही नीतीश कुमार ने INDIA ब्लॉक और महागठबंधन छोड़ दिया था, ममता बनर्जी ने भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पश्चिम बंगाल में दाखिल होने के पहले ही लोक सभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा कर दी थी.
राहुल गांधी के साथ ममता बनर्जी और नीतीश कुमार दोनों ही नेताओं का एक मिलता जुलता ही रिएक्शन रहा. फर्क बस ये रहा कि नीतीश कुमार विपक्षी खेमे की सियासत की सरहद की लांघ गये - और ममता बनर्जी हैं कि कांग्रेस को बंगाल की सीमा से बाहर करने पर तुली हुई हैं.
नीतीश कुमार के खिलाफ तो राहुल गांधी बिहार की रैली में चुटकुला तक सुना चुके हैं, जातिगत गणना का तो क्रेडिट तक नहीं दे रहे हैं, - लेकिन ममता बनर्जी के खिलाफ तो पूरी तरह खामोशी ही अख्तियार किये हुए हैं. राहुल गांधी की ऐसी ही खामोशी 2019 के आम चुनाव में मायावती के प्रति देखने को मिल रही थी. और याद करें तो कांग्रेस के प्रति ममता बनर्जी का व्यवहार भी वैसा ही लगता है जैसे तब मायावती पेश आ रही थीं - और कॉमन बात ये है कि राहुल गांधी और अधीर रंजन चौधरी को छोड़ कर उनके तमाम साथी ममता का ताप चुपचाप सहे जा रहे हैं.
पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश बस इतना ही बताते हैं कि कांग्रेस की तरफ से अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. जयराम रमेश कहते हैं, गठबंधन में सभी सहयोगी दलों को एक तरह की ही बात करनी चाहिये... एकतरफा फैसला नहीं लिया जा सकता है... INDIA ब्लॉत में तीन पार्टियां हैं... अगर तीनों को अलग-अलग चुनाव लड़ना है तो आधिकारिक तौर पर घोषणा करनी चाहिये... फिलहाल हम लोग पश्चिम बंगाल में भी मिलकर ही चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं.
लेकिन ममता बनर्जी पर ऐसी बातों का कोई असर नहीं हो रहा है. एक तरफ बिहार से दोबारा राहुल गांधी पश्चिम बंगाल में दाखिल होते हैं, और ममता बनर्जी भी दौरे पर निकल पड़ी हैं. एक कार्यक्रम में ममता बनर्जी जंग-ए-ऐलान कुछ ऐसे करती हैं, 'ये टीएमसी है जो राज्य के लोगों के अधिकारों के लिए लड़ रही है... हमें बंगाल में कांग्रेस-सीपीएम और बीजेपी गठजोड़ को हराने के लिए एकजुट होना चाहिये.'
राहुल गांधी की कार शीशा कैसे टूटा?

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







