
INDIA गठबंधन बनते ही शुरू हो गई रार! लेफ्ट ने MP, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में कांग्रेस से मांगी सीटें
AajTak
विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. गठबंधन में शामिल लेफ्ट पार्टियों ने कांग्रेस से आगामी विधानसभा चुनावों में सीटों की मांग की है. सीपीआई महासचिव डी. राजा ने बताया कि इसको लेकर मुंबई की बैठक में चर्चा भी हुई थी.
लोकसभा चुनाव से पहले बने विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. में सीटों को लेकर घमासान शुरू हो गया है. गठबंधन में शामिल लेफ्ट पार्टियों ने इसी साल नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से सीटें मांगी हैं. सीपीआई और सीपीआईएम की ओर से इसको लेकर मुंबई की बैठक में कांग्रेस के सामने डिमांड रखी गई है.
सीपीआई महासचिव डी. राजा ने इंडिया टुडे से बात करते बताया कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में होने वाले चुनाव में सीटों को लेकर बातचीत हुई है. सीपीआई और सीपीआईएम की ओर से मुंबई में विपक्षी दलों की बैठक के दौरान कांग्रेस के सामने अपनी मांग रखी गई है. हालांकि इसको लेकर कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
बता दें कि I.N.D.I.A. गठबंधन की तीसरी बैठक मुंबई के हयात होटल में हुई थी. इस बैठक में विपक्ष की 14 सदस्यीय कॉर्डिनेशन कमेटी का गठन कर लिया गया है. इसमें कांग्रेस की ओर केसी वेणुगोपाल, एनसीपी से शरद पवार, डीएमके से एमके स्टालिन, शिवसेना (UBT) से संजय राऊत, आरजेडी से तेजस्वी यादव, टीएमसी से अभिषेक बनर्जी, आप से राघव चड्ढा, सपा से जावेद खान, लल्लन सिंह, हेमन्त सोरेन, डी राजा, उमर अब्दुल्ला और मेहबूबा मुफ्ती शामिल हैं.
सीट बंटवारे को लेकर शुरू होगी चर्चा
इस बैठक के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "सीट बंटवारे पर अलग- अलग राज्यों में चर्चा तत्काल शुरू की जाएगी और जल्द से जल्द से इसे पूरा किया जाएगा. देश के अलग अलग हिस्से में जनसभा आयोजित की जाएंगी. अलग-अलग भाषाओं में "जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया" की थीम के साथ विपक्षी गठबंधन चुनाव में उतरेगा. मीडिया की साझा रणनीति बनाई जाएगी."
मुंबई बैठक में ये नेता हुए शामिल

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











