)
Independence Day: पीएम मोदी ने 11वीं बार लाल किले से फहराया तिरंगा, देश को कर रहे संबोधित
Zee News
Independence Day:: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया. अब भारत का राष्ट्रध्वज शान से लाल किले पर लहरा रहा है.
नई दिल्ली,15 August Independence Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2024 को लाल किले से 11वीं बार लगातार तिरंगा फहराकर देश को संबोधित किया. इस अवसर पर पीएम मोदी देश की प्रगति और चुनौतियों पर विचार रखते हुए देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने देश के वीर सपूतों को नमन किया. इस अवसर पर लगभग 4,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें किसान, युवा, महिलाएं और निम्न-आय वर्ग के लोग शामिल हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के दीवानों ने स्वतंत्रता की सांस लेने का सौभाग्य दिया है. प्रधानमंत्री मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ...विश्व में सबसे तेज़ गति से करोड़ों लोगों को कोविड वैक्सीनेशन का काम हमारे देश में हुआ। कभी आतंकवादी हमारे देश में आकर हमें मारकर चले जाते थे, जब देश की सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है, जब देश की सेना एयर स्ट्राइक करती है तो देश के नौजवानों का सीना गर्व से भर जाता है...:… जब नीति सही होती है, नीयत सही होती है और पूर्ण समर्पण से राष्ट्र का कल्याण मंत्र होता है तो निश्चित परिणाम हम प्राप्त करके रहते हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
— ANI_HindiNews (@AHindinews)

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









